Home Featured जिला कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ – भारत बचाओ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन।
December 28, 2019

जिला कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ – भारत बचाओ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर दरभंगा ज़िला कांग्रेस के नेताओं द्वारा “संविधान बचाओ-भारत बचाओ” संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध मे सरकार की घेरेबंदी जारी रखते हुए नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि मोदी-शाह की विनाशकारी नीति के विरोध मे कांग्रेस पार्टी अब पीछे हटने वाली नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे ज़िला कांग्रेस मुख्यालय पर झंडोत्तोलन कर हाथों मे पार्टी का झंडा लिये फ्लैग मार्च निकाल सीएए-एनआरसी को मोदी-शाह की विनाशकारी, जनविरोधी, संविधान विरोधी, देश को तोड़ने वाला, देश के गरीबों, दलितों व अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने वाला कानून बताया। ज़िला कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्तागण फ्लैग मार्च निकालकर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए लहेरियासराय टावर गांधी स्मारक पहुँच कर राष्ट्रपिता महात्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने मोदी सरकार पर घटिया मानसिकता से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की असली मुद्दों से ध्यान बटाने के लिए मोदी-शाह लोगों को लड़ा रहे हैं। प्रदेश प्रतिनिधि पंडित राम नारायण झा, पालन चौधरी, जीवन झा, अरुण कुमार झा, राम पुकार चौधरी, अजय जालान, अच्युतानंद ठाकुर, गणेश चौधरी, मो.असलम, परमानंद झा, मनोज झा, अलीअब्बास, डा0 जमाल हसन, सुशील कुमार सिंह, महिला नेत्री रीता सिंह, पूनम झा, उषा चौधरी, रीता मिश्रा, उदित नारायण चौधरी, नारायण जी झा, अजय चौधरी, प्रो.मिथिलेश पासवान, दयानंद पासवान, प्रो. शिवनारायण पासवान, जयशंकर प्रसाद चौधरी, विवेकानन्द चौधरी, दिनेश्वर राय, मनोज कुमार भारती, नवीन कुमार झा, भोगेंद्र झा, कन्हैया झा, रतिकान्त झा, डां खोदादाद, राहुल झा, पिंकू गिरी, त्रिभुवन कुमार, मिथिलेश राय, जयंत झा, मो चांद, हस्मत अली आदि नेताओं ने सरकार से सीएए वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की आवाज है, इस आवाज को सुनिये।

Share

Check Also

विधायक ने दो ग्रामीण सड़कों की रखी आधारशिला।

दरभंगा: बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अनुरक्ष…