Home Featured भूसा घर मे विशालकाय अगजर मिलने से मचा हड़कम्प, देखने केलिए जुटी भीड़।
December 29, 2019

भूसा घर मे विशालकाय अगजर मिलने से मचा हड़कम्प, देखने केलिए जुटी भीड़।

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी थानाक्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव स्थित दतही पोखर के पास किसान रामसेवक यादव के भूंसा घर के अंदर विशाल अजगर सांप मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ रविवार को लगी रही। वन विभाग के कर्मचारी सरोजानंद झा ने 50 किलोग्राम के अजगर सर्प को पकड़ने के बाद लहेरियासराय डीविजनल कार्यालय ले गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मजदूर भूंसा निकालने के लिए जब गए तो अजगर सांप देखकर भागने लगे। स्थानीय मुखिया व सरपंच पति क्रमश: महबूब आलम मिस्टर व फूल सिंह ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग को सूचना दी। ठंड से अजगर चलने में असमर्थ था। स्थानीय विकास सिंह, दीपक सिंह, राकेश सिंह, अमरदीप कुमार, राजेश पासवान ने बताया कि गांव मे पहली बार विशाल अजगर सांप को भुस्कार घर में देखा गया है। कैसे इस जगह पहुंचा यह पता नही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जमादार भिखारी प्रसाद पुलिस बल के साथ तैनात थे।

Share

Check Also

विधायक ने दो ग्रामीण सड़कों की रखी आधारशिला।

दरभंगा: बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अनुरक्ष…