Home Featured अवैध आरा मिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर।
August 28, 2023

अवैध आरा मिल पर चला वन विभाग का बुलडोजर।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा जिले में वर्षों से कई अवैध एवं अनाधिकृत आरा मिलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। परंतु अब इसपर वन विभाग की सख्ती शुरू हो गयी है। ऐसे मिलो की मिल रही शिकायतों पर अब कारवाई शुरू हो गयी है।

Advertisement

इसी क्रम में सोमवार की शाम जिले के पतोर ओपी क्षेत्र अंतर्गत उघरा पंचायत के कुमार चौक के निकट चल रहे एक अवैध आरा मिल पर वन विभाग का बुलडोजर चला है। मिथिला क्षेत्र वन प्रमंडल की डीएफओ रुचि सिंह के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। साथ ही कई सामग्रियों को जब्त भी कर लिया गया।

Advertisement

वन विभाग के कर्मी ने बताया कि यह आरा मिल बहेड़ी थानाक्षेत्र के शिवराम निवासी कमलेश कुमार नायक द्वारा चलाया जा रहा था। उन्हें वन विभाग के द्वारा नोटिस भी दिया जा चुका था। इसके बाद यह कारवाई की गयी।

वहीं डीएफओ रुचि सिंह ने कहा कि आरा मिल संचालक के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जा रही है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…