Home Featured भंवरा काटने से बालक की मौत।
August 28, 2023

भंवरा काटने से बालक की मौत।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलाट गांव में भंवरा काटने से जख्मी बालक की मौत दूसरे दिन सोमवार को हो गई। मृतक गांव के ही उमेश चौपाल का 5 वर्षीय पुत्र जीबछ चौपाल था। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

बताया जाता है कि रविवार की शाम उमेश चौपाल के परिवार के चार सदस्यों एवं तीन बकरी को भंवरा ने काट लिया था। सभी जख्मियों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। जिसमें उमेश चौपाल के 5 वर्षीय पुत्र जीबछ चौपाल की मौत दूसरे दिन हो गयी। इसके अलावा उसकी पत्नी चंदन देवी, 3 वर्षीय छोटे पुत्र रघुवीर चौपाल, भाई की पत्नी मिंटू देवी एवं 12 वर्षीय भतीजी शिवानी कुमारी का इलाज ग्रामीण स्तर पर किया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार की शाम उमेश चौपाल के घर के सभी सदस्य दिन के तीन बजे अपने आंगन में बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले का कोई शरारती भंवरों के छाता में पत्थर मार कर भाग गया। इसके बाद गुस्साए भंवरा ने आंगन में बैठे सभी लोगों व बकरी को काट लिया।

Advertisement

आननफानन में लोग ग्रामीण स्तर पर सभी का इलाज करा कर घर में सो गए। लेकिन दूसरे दिन सुबह करीब सात बजे जीबछ को लोग जगाने गये तो उसकी मौत हो चुकी थी। बलाट के वार्ड सदस्य नकुल चौपाल ने बताया कि घटना की जानकारी सीओ को दी गयी है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…