Home Featured मध्याह्न भोजन में सांप मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, सभी बच्चे सुरक्षित।
September 15, 2023

मध्याह्न भोजन में सांप मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, सभी बच्चे सुरक्षित।

दरभंगा: जिले के बिरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय खेबा में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में सांप मिलने की अफवाह से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, अभिभावकों भी बच्चों की स्थिति का पता लगाने के लिए अस्पताल की अंोर दौड़ पड़े।

Advertisement

हुआ यूं कि विद्यालय में दोपहर करीब 12.30 बजे बच्चे मध्याह्न भोजन करने के बाद हाथ-मुंह धो रहे थे। तभी मोहल्ले के एक युवक ने एमडीएम में सांप मिलने की अफवाह फैला दी। यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख एचएम नित्यानंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंची। इसी बीच मध्याह्न भोजन करने वाले कई बच्चों के अभिभावक भी सीएचसी पहुंच गए।

Advertisement

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ उमेश कुमार भारती ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों व चिकित्सक से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। एसडीओ ने बताया कि डॉक्टरों ने 94 बच्चों की जांच की है। इसमें किसी भी बच्चे को मध्याह्न भोजन खाने से किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि किसी ने भोजन में सांप होने की अफवाह फैलाकर इस तरह का माहौल बना दिया। इसकी जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी।

Advertisement
Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …