Home Featured चेन छीनकर भाग रहे कोढ़ा गैंग के बदमाश चढ़ा लोगों के हत्थे, पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
October 10, 2023

चेन छीनकर भाग रहे कोढ़ा गैंग के बदमाश चढ़ा लोगों के हत्थे, पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएम टैंक शिव मंदिर के पास चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। वहीं दूसरा बदमाश लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश कटिहार जिले के रोहतारा थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी समर कुमार है।

Advertisement

जैसे ही लोगों ने बदमाश को पकड़ा, उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद लोगों ने लहेरियासराय थाने की पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस बदमाश को गिरफ्त में लेकर लहेरियासराय थाना ले आई। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि सोमवार की शाम खाजासराय मोहल्ले की रहने वाली हिना राय चौधरी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इस दौरान भवन निर्माण प्रमंडल के पास बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया गया। वहीं दूसरा बदमाश सोने की चेन लेकर फरार हो गया। जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दो अक्टूबर को पावर ग्रिड विश्राम गृह के पास इसी बदमाश ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर उसका चेहरा मिल रहा है।

Share

Check Also

देर रात हुई सड़क में दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की हालत गंभीर। 

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की देर रात…