Home Featured सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो शादीशुदा महिला पति और बच्चे को छोड़ पहुंची प्रेमी के घर।
October 12, 2023

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो शादीशुदा महिला पति और बच्चे को छोड़ पहुंची प्रेमी के घर।

दरभंगा: प्यार के खातिर देश की सीमाओं को पार करने की कहानियों ने इनदिनों मीडिया एवं सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। प्यार के परवान चढ़ने पर देश की सीमाएं तोड़ी जा सकती हैं तो भला प्रदेश की सीमा का क्या महत्व रहेगा।

Advertisement

कुछ ऐसा मामला सामने आया है एकबार फिर दरभंगा जिले में, जहाँ झारखंड की एक शादीशुदा महिला अपने पति एवं बच्चों की चिंता छोड़कर प्रेमी के घर आकर रहने लगी।परंतु पति की शिकायत पर पहुंची झारखंड की पुलिस ने महिला एवं उसके बच्चे के साथ साथ प्रेमी को भी हिरासत में लेकर चली गयी।

दरअसल, दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरौर गांव में झारखंड के कोडरमा जिले की एक शादीशुदा महिला अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के घर आ गई है। यह बात पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

बताया जाता है महिला लगातार सोशल मीडिया यूज करती रही है। इसी दौरान दरभंगा के घनश्यामपुर गांव निवासी राजन कुमार से उसे प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ते ही महिला पति और अपने बड़े बेटे को छोड़कर छोटे बेटे के साथ प्रेमी राजन के घर पहुंच गई। फिलहाल महिला प्रेमी के घर पर साथ रह रही थी।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब झारखंड के तिलैया थाना पुलिस तकनीकी सेल की सहायता घनश्यामपुर थाना प्रेमिका और उसके बच्चे की बरामदगी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से प्रेमिका सोनी देवी और उसके बेटे को प्रेमी राजन के घर से बरामद कर लिया है। लेकिन वह महिला अपने पति के साथ जाने से इनकार कर रही है। काफी मान मौनअवल के बाद समझा बुझाकर झारखंड पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

Advertisement

बताया जाता है कि उक्त महिला सोनी देवी का पति प्रकाश तुरी ने झारखंड के तिलैया थाना में पत्नी और बच्चे के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि झारखंड पुलिस आई थी। उनलोगों ने कसरौर गांव से एक महिला और उसके बच्चे को महिला के प्रेमी राजन के घर से बरामद किया है। दोनों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

Share

Check Also

दरभंगा में दिनदहाड़े सीएसपी से पांच लाख की लूट, दो अपराधी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे।

दरभंगा: दरभंगा में एकबार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े बढ़े हौसले का परिचय दिया है। अपराधियों न…