Home Featured जमीनी विवाद में हुई थी गोलीबारी, रवि और रियाज की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने किया खुलासा। 
October 18, 2023

जमीनी विवाद में हुई थी गोलीबारी, रवि और रियाज की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने किया खुलासा। 

देखिए वीडियो।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंर्तगत कादिराबाद में गत 15 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना का दरभंगा पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। गोलीबारी के आरोप में जहां सरवर ओला नामक व्यक्ति की भीड़ ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया था, वहीं उसी आरोपी के घर से एक अन्य व्यक्ति अमजद इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त के बयान एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोतवाली ओपी क्षेत्र के रियाज एवं विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के रवि के रूप में हुई है।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बुधवार की शाम प्रेसवार्ता का आयोजन कर इस घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना का मूल कारण जमीनी विवाद है। एक ही जमीन को दोनों पक्ष खरीद कर बेचना चाहते थे। इसी को लेकर सरवर ओला के घर अपराधी जुटे थे।

Advertisement

एसएसपी ने बताया कि घटना में आठ से नौ लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है। अबतक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी भीड़ की पिटाई के कारण घायल हो गया था, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज केलिए भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

Advertisement

एसएसपी ने कहा कि यह घटना दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर घटी थी। परंतु कुछ लोगों द्वारा इसे साम्प्रदायिक रूप देने का प्रयास किया गया। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कारवाई की जाएगी।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…