Home Featured बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।
November 13, 2023

बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

दरभंगा: एनएच 27 पर बदमाशों का कहर लगातार जारी है। एनएच पर रविवार की देर शाम बदमाश लगातार बदमाश फायरिंग करते जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक को भी गोली मार दी गई। सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास पंजाबी ढाबा के पास घटना घटी।

Advertisement

वहां से गुजर रहे एक युवक को गोली लगी। उसे गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी रामऔतार यादव का पुत्र रमेश कुमार है। वह ट्रैक्टर चालक है। घायल युवक रमेश ने बताया कि वह बाइक से अपने घर दरभंगा की ओर से आ रहा था। इस दौरान बसैला के पास फायरिंग कर कुछ बदमाश जा रहे थे। फायरिंग के दौरान ही एक युवक ने मेरे ऊपर फायरिंग की। मेरे दाहिने हाथ में गोली लगी। इस कारण जख्मी होकर बाइक से गिर गया। स्थानीय लोगो की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल की ओर से सूचना नहीं दी गयी है। डीएमसीएच आकर घायल से पूछताछ के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…