Home Featured एकबार फिर ओझौल गांव में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को दबोचा।
November 14, 2023

एकबार फिर ओझौल गांव में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग, स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को दबोचा।

दरभंगा:  बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

Advertisement

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें दीपक लखेरा, गोपाल यादव और अनेक कुमार यादव हैं। अनेक कुमार यादव रवि सिंह हत्या मामले में नामजद अभियुक्त है।

गोली चलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। मौके से पुलिस ने एक खोखा और दो कारतूस बरामद किये हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद है। उसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से एक खोखा और दो कारतूस बरामद किये गये हैं।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…