Home Featured मछली मार्केट गोलीबारी मामले के नामजद अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
November 16, 2023

मछली मार्केट गोलीबारी मामले के नामजद अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: सैदनगर मछली मार्केट गोलीबारी मामले के नामजद अभियुक्त प्रमोद दास ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के कार्यालय में सदर एसडीपीओ अमित कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। साथ ही पुलिस दबिश के कारण लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी स्व. हरि दास के पुत्र अभियुक्त प्रमोद दास ने आत्मसमर्पण किया है। इस घटना में एक कारतूस का खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। जिसके बाद वादी ने थाने में आवेदन दिया था जिसपर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी। अभियुक्त प्रमोद दास ने पिछले महीने 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के करीब सैदनगर मछली मार्केट में घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement
Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…