Home Featured विश्वविद्यालय परिसर के मोती महल तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद।
November 22, 2023

विश्वविद्यालय परिसर के मोती महल तालाब से अज्ञात युवक का शव बरामद।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर के मोती महल तालाब में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। लगभग 30 वर्षीय युवक केसरिया रंग का गंजी एवं फुल अंडरवियर पहना हुआ था।

Advertisement

उसके दाहिने बांह में बद्धी तथा हाथ में काड़ा पहने हुआ था। तालाब किनारे के एक घर वाले ने शव को पानी में तैरते हुए देखा । तालाब में शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकला गया। उसका दोनों ओठ थोड़ा कटा हुआ था। चेहरे की दाहिनी तरफ छिला हुआ था ।चेहरा में कुछ अन्य जगहों पर भी थोड़ा कटे का निशान था। काफी मशक्कत के बाद भी सब की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए शित गृह में 72 घंटा के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टिया डूबने से मौत प्रतीत होती है। घटना को लेकर यूडी कांड दर्ज किया गया है।

Advertisement
Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…