Home Featured नल-जल योजना में गड़बड़ी के आरोप में बनौल बलनी पंचायत के पूर्व मुखिया गिरफ्तार।
December 23, 2023

नल-जल योजना में गड़बड़ी के आरोप में बनौल बलनी पंचायत के पूर्व मुखिया गिरफ्तार।

दरभंगा: नल-जल योजना में कथित गड़बड़ी के आरोप में बहेड़ा थाना कांड संख्या 421/20 के अप्राथमिकी अभियुक्त गणेश बनौल बलनी पंचायत के पूर्व मुखिया पंकज कुमार झा को बहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों के शिकायत पर तत्कालीन बीडीओ अमोल मिश्रा ने गणेश बनौल बलनी पंचायत के जल नल योजना की जांच की थी। जिसमें वार्ड संख्या 10 में 2 लाख 29 हजार एवं वार्ड संख्या 11 में 13 लाख 35 हजार रुपए गबन कर लिए जाने के आरोपसाबित हुई थी।

Advertisement

उक्त आलोक में वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य विश्वनाथ पासवान एवं सचिव विजय कुमार यादव और वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य शत्रुघ्न मुखिया एवं वार्ड सचिव प्रवीण राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का पत्र थानाध्यक्ष को दिया गया था। उक्त आलोक में तत्कालीन थानाध्यक्ष ने बहेड़ा थाना कांड संख्या 421 /20 अंतर्गत धारा 409, 420, 120 बी 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज की गई थी। इसके अनुसंधान एवं पर्यवेक्षण के क्रम में वार्ड सचिव एवं वार्ड सदस्य के बयान के आधार पर तत्कालीन मुखिया पंकज कुमार झा के विरुद्ध भी कांड को सत्य पाया गया था।

Advertisement

उक्त आलोक में शनिवार की सुबह पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उक्त थाना कांड संख्या के नामजद तीन अभियुक्त पूर्व में जेल की हवा खा चुके हैं। थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने गिरफ्तारी कि पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Share

Check Also

धर्म के आधार पर किसी भी कीमत पर मुसलमानों को नहीं मिलेगा आरक्षण : मोदी

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा राज परिसर के इंद्र भवन मैदान में चुनावी सभा को…