Home Featured भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, मशाल रैली का किया आयोजन।
July 25, 2024

भाजयुमो ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, मशाल रैली का किया आयोजन।

दरभंगा: पूरे देश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिवस को 1999 में भारतीय सैनिकों ने कई कारगिल के टाइगर हिल पर तिरंगा लहराकर पाकिस्तान के नापाक इरादों को समाप्त कर जीत हासिल की थी। इस बार 26 जुलाई को इस जीत की रजत जयंती को भाजपा विजय उत्सव के रूप में पूरे देश में मना रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दरभंगा भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पोद्दार धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन कर कारगिल युद्ध में सम्मिलित सैनिक सहित कई पूर्व सैनिकों को मिथिला परंपरा अनुसार सम्मानित कर उन्हें मोमेंटो प्रदान किया। तत्पश्चात सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने दरभंगा शहर के सुभाष चौक से दरभंगा टावर होते हुए भगत सिंह चौक तक मसाल रैली निकाला।

Advertisement

इस संबंध में बताते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि नई पीढ़ी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम से मिले कारगिल विजय के ऐतिहासिक और गौरवमय पल को याद दिलाने के लिए हम सभी कारगिल विजय दिवस के पच्चीसवें वर्ष को विजय उत्सव के रूप में मना रहे। आज सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने दरभंगा शहर में मशाल रैली निकाली।

Advertisement

कार्यक्रम में सम्मान पाने वाले पूर्व सैनिक सूबेदार शंभुशरण चौबे, हवलदार प्रेम कुमार झा, सूबेदार प्रेमचंद्र चौधरी, सूबेदार अभय मिश्रा, सूबेदार ब्रह्मानंद सिंह आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रवि प्रकाश झा ने किया.

वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, मीना झा, सुजीत मलिक, सपना भारती, तनवीर हसन, मीणा प्रसाद, गजेंद्र मंडल, रवि चंद्रवंशी, मणि भूषण राजू, मीना पांडे, पृथ्वी चौधरी, दुर्गेश पटेल, पवन कुमार, जितेंद्र मिश्रा ज्ञान देव साहनी, आशुतोष झा, नितिन झा, शशि भूषण चौधरी, रूद्र चौधरी, सुमन सौरव,प्रभात झा , कुंदन कुमार संजीत मिश्रा, संजय कुमार आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Advertisement
Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…