Home Featured बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकला आक्रोश मार्च, भारी संख्या में शामिल हुए लोग।
August 11, 2024

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकला आक्रोश मार्च, भारी संख्या में शामिल हुए लोग।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को दरभंगा में आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। धूप एवं तेज बारिश के बीच आक्रोश यात्रा मंच के तत्वावधान में राजीव प्रकाश मधुकर की अध्यक्षता में धरम कुमार मुकेश, महासेठ एवं आदित्य नारायण मन्ना के संयुक्त नेतृत्व में इस आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे नृशंस और अमानवीय अत्याचार के विरोध में दरभंगा के सकल हिन्दू समाज द्वारा इस आक्रोश मार्च का आह्वान किया गया था।

Advertisement

इस आक्रोश मार्च की शुरुआत मनोकामना मंदिर परिसर से हुई। यह मार्च दरभंगा टावर, मिर्जापुर, नाका 6 ,नाका 5, रामपुर, दारूभट्ठी चौक, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ।

Advertisement

आक्रोश मार्च में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राघव, आक्रोश यात्रा मंच के उपाध्यक्ष धरम कुमार, पंकज वारी, मोहन चौधरी, अविनाश कुमार, सौरव सुमन, शेखर सहनी, जीतू कुमार रॉय, चंदन भट्ट, श्रवण महतो, विजय स्वर्णकार, मनीष राज सिंह, राजा राउत, प्रभाष झा, सुमित गुप्ता, संजीत कुमार, विक्की पासवान, मिथिलेश साहनी, राहुल कुमार, राजीव ठाकुर, विजय गुप्ता, श्रवण वारी, विकाश रजक, विशाल कुमार, आदित्य मोनू, आशुतोष काश्यप, सत्यम मिश्रा, विकास झा, अमित कुमार, रामबाबू मंडल, विजय सहनी, अनिल शरमा, विजय यादव, प्रियांशु झा, संदीप भगत, बालेंदु झा, पवन सहनी, सुरेंद्र साहनी, मुकेश साहनी, विकास महासेठ सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…