Home Featured जन सुराज के जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा।
August 11, 2024

जन सुराज के जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा।

दरभंगा: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर करीब 2 साल से बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा कर रहें है। पश्चिम चंपारण से शुरू होकर करीब 2 साल बाद यह पदयात्रा सुपौल पहुंचने वाली है। अबतक जिन जिलों में पदयात्रा हो चुकी है, उन जिलों में संगठन विंस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को दरभंगा के जीएम रोड स्थित सितायन होटल में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जहां बिल्टू सहनी को जिला अध्यक्ष, सुशील मिश्रा को संगठन महासचिव और आरती देवी को महिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं युवा अध्यक्ष: मुमताज अंसारी ‘चांद बाबू’, किसान अध्यक्ष: दिनेश भगत बनाए गए। इस दौरान रामबालक पासवान, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम, डॉ. अवधेश कुमार यादव और आर. के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान घोषणा समिति के अध्यक्ष आर. के. मिश्रा ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की परिकल्पना है कि बिहार के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या बल के आधार पर सामान भागीदारी मिले। हमलोग उनकी इस परिकल्पना को लेकर प्रतिबद्ध है। उनकी इस परिकल्पना को अब जमीन पर उतारा जा रहा है। इसी साल 02 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ जन सुराज सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनेगा। जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी ने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी मजबूती से निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…