Home Featured दोनार में आरओबी निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, जाम से निजात की जगी उम्मीद।
4 weeks ago

दोनार में आरओबी निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, जाम से निजात की जगी उम्मीद।

दरभंगा: दरभंगा शहर का दोनार रेलवे गुमती दरभंगा-कुशेश्वरस्थान एसएच 56 पर स्थित है। इस मार्ग से बेनीपुर, बिरौल व कुशेश्वरस्थान सहित सहरसा आदि इलाके से भी रोज बड़ी संख्या में लोग दरभंगा आते हैं। वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। इससे निजात पाने के लिए लोग लंबे समय से यहां आरओबी बनाने की मांग कर रहे थे। अब लोगों की यह मांग पूरी हुई है।

Advertisement

दरअसल, दोनार रेल गुमती पर आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की खबर से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। यहां आरओबी बन जाने से लोगों की भीषण ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। दोनार गुमती पर आरओबी निर्माण की लोग वर्षों से मांग कर रहे थे। इसके लिए लोग कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाने से इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। बता दें कि लहेरियासराय चट्टी, दिल्ली मोड़, कगवा व पंडासराय रेल गुमती पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दोनार में आरओबी का निर्माण कार्य प्रशासनिक स्वीकृति की प्रतीक्षा में काम रुका हुआ था। सभी आरओबी बन जाने से पूरे शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी रूप से मुक्ति मिल जाएगी।

Advertisement

स्थानीय सांसद तथा लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दोनार गुमती पर आरओबी निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने पर खुशी जतायी है। उन्होंने दरभंगा शहर में बन रहे सभी आरओबी के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दरभंगा बिहार का ऐसा पहला शहर है जहां पथ परिवहन विभाग ने अपने फंड से इन सभी आरओबी निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि दोनार आरओबी निर्माण में एक भू माफिया की जमीन को बचाने के लिए राज्य सरकार को गुमराह किया जा रहा था। उन्होंने एक सप्ताह पहले सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट कर इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के लिए विशेष तौर पर आग्रह किया था।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …