Home Featured जनता दरबार में जिलाधिकारी ने कई मामलों का किया निष्पादन।
3 weeks ago

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने कई मामलों का किया निष्पादन।

दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन ने आज जनता के दरबार में 50 से अधिक मामलों की सुनवाई किया और एक दर्जन से अधिक मामलों का निवारण भी किया गया। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता के दरबार में फरियादियों से घंटों मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निवारण करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शिकायतों को त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को निवारण में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में 1:00 बजे अपराह्न से आए हुए परिवादियों की शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुनते हैं और उसके निवारण करने का हर संभव प्रयास करते हैं। आज 50 से अधिक परिवादी अपने आवेदन के साथ उपस्थित हुए जिसमें से कई आवेदनों को आॅन स्पॉट निष्पादन किया। जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग एवं आदि के मामलों का निष्पादन किया। मामलों को शीघ्र निवारण के लिए अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला भूअर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिरौल एवं बेनीपुर, उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, डीआरडीए निदेशक एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …