Home Featured संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस ने चिता पर से जब्त की लाश।
3 weeks ago

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत, पुलिस ने चिता पर से जब्त की लाश।

दरभंगा: जिले में विवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में शव को जलाने की तैयारी करने लगे। इसकी खबर जब मायके पक्ष को लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद श्मशान में पहुंची पुलिस ने सजी चिता से विवाहिता के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

Advertisement

मृतिका कमतौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात निवासी राजगीर महतो की पत्नी प्रियंका देवी ( 23) बताई जाती है। जिसका मायका जाले थाना क्षेत्र के चंदौना गांव में है। पिता गूड्डू महतो ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले प्रियंका की शादी हुई थी। उसका पति टेंपो चालक का कार्य करता है। शादी के एक-दो वर्ष बाद ही पति की कमाई को लेकर प्रियंका की सास-ससुर से झगड़ा होने लगा। जिसके कारण प्रियंका अधिकतर मायके में रहती थी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दो दिनों के बाद प्रियंका मायके से ससुराल आ गई। शुक्रवार देर रात ससुराल के लोगों ने प्रियंका के जहर खा लेने की बात बताई। सुबह वे लोग जब पहुंचे तो ससुराल के लोग प्रियंका के शव को कमतौल रेलवे स्टेशन के निकट श्मशान में जलाने लेकर चले गए। जहां से शव प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जब्त किया।

Advertisement

मृतिका के पिता ने बताया कि प्रियंका बहादुर बेटी थी और वो किसी भी स्थिति में आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। उसकी हत्या जहर खिलाकर दामाद और सास-ससुर ने किया है।

बताया जाता है कि मृतिका का सात वर्ष की एक बेटी और पांच वर्ष का पुत्र एक पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही हैं। स्वजन से आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …