Home Featured उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के भविष्य को सरकार कर रही है बर्बाद: प्रिंस राज।
September 8, 2019

उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के भविष्य को सरकार कर रही है बर्बाद: प्रिंस राज।

दरभंगा:आइसा जिला कमिटी की बैठक रविवार को सीएम लॉ कॉलेज में जिलाध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन आइसा जिला सचिव विशाल मांझी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि कहा कि नीतीश -मोदी की सरकार विश्वविद्यालय व शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण व बाजारीकरण की ओर धकेल रही है। दलित-गरीब तबके के छात्र छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने की बड़ी साजिश रची जा रही है। जिसके खिलाफ देश स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विवि द्वारा साजिश के तहत फीस को 5 गुना बढ़ा दिया गया है। वहीं यूजी-पीजी में सीट नहीं रहने के कारण हजारों छात्र-छात्रा एडमिशन से वंचित होकर विवि की चक्कर काट रहे है। लेकिन विवि प्रशासन उनकी एडमिशन की गारंटी नही कर रही है। विवि जूड़े और समस्या को लेकर कल प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि नामांकन के नाम पर विश्वविद्यालय छात्रों से उगाही कर रही है कॉलेज में सीट सीमित है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के भविष्य को सरकार बर्बाद कर रही है। कॉलेज कैंपस में बिचौलिया कर्मी से मिलकर छात्रों से वसूली करता है। कॉलेज का चालान भी बिचौलिया के पास रहता है। यह आपत्तिजनक है। इसे आइसा बर्दाश्त नहीं करेगी। आइसा नेता ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक अराजकता समाप्त करने के लिए तमाम खाली पदों पर सरकार जल्द बहाली करें अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं जिला सचिव विशाल मांझी ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर 15 सितंबर से 30 सितंबर तक कॉलेज व विवि स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर यूनिट सम्मेलन की ओर बढ़ा जाएगा।
उन्होने बताया कि 9-10 नवंबर हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी पर भी बैठक में जोर दिया गया।
वहीं आइसा राज्य कार्यकारणी सदस्य मयंक कुमार यादव ने कहा कि प्रदर्शन में दरभंगा के अलावे समस्तीपुर, मधुबनी, बेगूसराय से छात्र-छात्राए शामिल होंगी।
बैठक में मोहम्मद तालिब, अनिकेत रंजन, जगदम्बा प्रसाद, राजू कर्ण, आमोद कुमार अमन, मृत्युंजय कुमार, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, निखिल कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…