Home Featured लोजपा नेता राजकुमार झा एवं पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा के पुत्र डॉ उदभट मिश्रा ने थामा जदयू का दामन।
December 20, 2022

लोजपा नेता राजकुमार झा एवं पद्मश्री डॉ मोहन मिश्रा के पुत्र डॉ उदभट मिश्रा ने थामा जदयू का दामन।

दरभंगा: वर्ष 2020 में लोजपा के टिकट पर दरभंगा के अलीनगर से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजकुमार झा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे पद्मश्री स्व. डॉ मोहन मिश्रा के पुत्र डॉ उदभट मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए जदयू की सदस्यता ली।

Advertisement

पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इन्हें जदयू की सदस्यता दिलायी। मौके पर खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह व विधान पार्षद संजय गांधी भी मौजूद रहे। संजय झा ने कहा कि राजकुमार झा समता पार्टी के जमाने से दल के साथ रहे हैं। बीच में भटक गये थे और अब इनकी घर वापसी हो गयी है। इनके और डॉ. उदभट मिश्रा के जदयू में आने से पार्टी मिथिलांचल में मजबूत होगी। उपेन्द्र कुशवाहा और विजय चौधरी ने दोनों नेताओं व उनके समर्थकों का जदयू में स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में पुराने और साथी दल से जुड़ेंगे।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…