बहेड़ी एवं हायाघाट की जीत समाजिक न्याय की जीत: डॉ कुमार गौरव।
दरभंग: नगर निकाय चुनाव में बहेड़ी एवं हायाघाट की जीत समाजिक न्याय की जीत है। बहेड़ी नगर पंचायत की चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर जीते देवहर समुदाय विकास समिति के संरक्षक व पूर्व मुखिया मनोज लाल देव एवं हायाघाट में मुख्य पार्षद पद पर जीते आतिया अंजुम एवं बहेड़ी से उप मुख्य पार्षद कनक चौधरी एवं हायाघाट से अकबर की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता नफरत की राजनीति से लोग ऊब चुके हैं।
उपरोक्त बातें राजद अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में नफरत की राजनीति पर सामाजिक न्याय की जीत ने यह साबित कर दिया है कि लोग नफरत और धन बल की राजनीति को नकार दिये हैं। आने वाले समय में जनता वैसे ही लोगों को अपना मत देगी जो उनके साथ हर दुःख सुख में साथ रहेंगे।
![](https://voiceofdarbhanga.com/wp-content/uploads/2021/10/png_20211017_144749_0000.png)
उन्होंने कहा कि राजद हमेशा से ही अति पिछड़ा वर्गों के हितों की रक्षा के लिए आगे रही है। ऐसे में नफरत फैलाने वालों एबं आरक्षण विरोधी लोगों को हराकर मनोज लाल देव एवं आतिया अंजुम के साथ साथ अन्य उम्मीदवारों ने समाजिक न्याय को मजबूत किया है।
उन्होंने जीते सभी मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जनहित की योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करेंगे एवं जिस आशा और विश्वास के साथ जनता ने उन्हें चुना है उस पर सदैव खड़ा उतरने का काम करें। उन्होंने कहा कि वे एवं उनकी पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार एवं लोगों के साथ सदा कदम से कदम मिलाकर चलेंगे व सहयोग करते रहेंगे।
बधाई देने वाले में पूर्व मुखिया महेश लाल देव, गोपाल लाल देव, सुजीत गौरव, प्रभास लालदेव, हरेराम लाल देव, राम बाबूलाल देव, गरीब लालदेव, बबलू लालदेव, संतोष मंडल, मो जफर एवं अवधेश सहनी आदि शामिल थे।
जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई आठवीं तक की छुट्टी।
दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…