Home Featured संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग की अध्यक्ष बनी प्रोफेसर रेणुका सिन्हा।
January 5, 2024

संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग की अध्यक्ष बनी प्रोफेसर रेणुका सिन्हा।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण एवं साहित्य की संकायाध्यक्ष पद पर कार्यरत प्रोफेसर रेणुका सिन्हा को विश्वविद्यालय के पत्रांक- 8/ 2024, दिनांक 4.1.2024 के द्वारा विशेष परिस्थति में पुनः साहित्य विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा के आदेश से कुलसचिव डा दीनानाथ साह द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में अग्रिम आदेश तक प्रो रेणुका साहित्य विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहेंगी।

Advertisement

ज्ञातव्य है कि पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो मीना कुमारी के गत 31 दिसंबर को अवकाश ग्रहण के बाद यह पद खाली हुआ है। प्रोफेसर रेणुका सिंह वर्तमान में संस्कृत विश्वविद्यालय के व्याकरण एवं साहित्य की संकायाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। उन्होंने विभागाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान कुलसचिव के समक्ष कर कार्य प्रारंभ कर दिया है।

Advertisement

साहित्य विभागाध्यक्ष बनने पर प्रोफेसर रेणुका को बधाई देने वालों में धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार झा, कुलानुशासक प्रो पुरेन्दर बारीक, कुलसचिव डा दीनानाथ साह, व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो दयानाथ झा, वेद विभागाध्यक्ष डा विनय कुमार मिश्र, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के स्नातकोत्तर संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो वैद्यनाथ मिश्र, ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो हरेंद्र किशोर झा, शिक्षाशास्त्र के निदेशक डा घनश्याम मिश्र, मिथिला विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डा घनश्याम महतो एवं संस्कृत- प्राध्यापक डा आर एन चौरसिया, एम के कॉलेज, लहेरियासराय के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो विनोदानंद झा, बेगूसराय के चिकित्सक डॉक्टर गणेश कुमार, साहित्य विभाग के पूर्व अध्यक्ष बासुकीनाथ झा, विभागीय डा संतोष कुमार पासवान, डा धीरज कुमार, डा एल सविता, विज्ञान- शिक्षिका डा अंजू कुमारी, डा धनेश्वर झा, डा ध्रुव कुमार मिश्र, डा धर्मवीर, डा प्रसेनजीत सूत्रधर, कुंदन झा, अमरनाथ तिवारी, राजेश कुमार, विनोद कुमार मिश्र, अनामिका, प्रीति रानी, श्रवण कुमार, संजीव कुमार झा, गोपाल महतो तथा कमलाकांत झा आदि शामिल हैं।

Advertisement
Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…