Home Featured पर्यवेक्षण गृह में मनायी गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती।
January 12, 2024

पर्यवेक्षण गृह में मनायी गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती।

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित पर्यवेक्षण गृह में स्वामी विवेकानन्द की जयंती जिला बाल सरंक्षण इकाई के उप निदेशक भास्कर प्रियदर्शी की अध्यक्षता मे मनाई गई। तरुण मित्र मंडल के अयोजकत्व में जिला बाल सरंक्षण इकाई के सहयोग से अयोजित संगोष्ठी की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र गान से किया गया।

Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद डॉ विद्या नाथ झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपनी अंतर्निहित दिव्यता मे विश्वास को व्यक्तित्व विकास का मूल आधार मानते थे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी प्रत्येक क्रिया तथा विचार हमारे मन पर एक छाप छोड़ जाता है। हमारे वर्तमान विचार तथा क्रिया ही हमारा भविष्य निर्धारण करेगी। स्वामी जी दुर्बलता का तिरस्कार किया। उन्होने किशोरों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भी पढ़ने काफी कमजोर थे, संकल्प के बदौलत आज अच्छे पद पर हूं। आप भी अपने कमी को दूर कर जीवन में आगे बढ़े।

Advertisement

मनोवैज्ञानिक डॉ कुमारी गुंजन ने अपने संबोधन में बताई की स्वामी जी सर्व धर्म समभाव के भाव को पूरे दुनिया में जागृत किया। भाई चारा और प्रेम का संदेश दिया। आज जो समाज की स्थिति है, उसमे स्वामी जी के विचार से हरेक बच्चे युवा को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

तरुण निदान के संस्थापक समाजसेवी अजीत कुमार मिश्र ने संगोष्ठी का संयोजन व संचालन के क्रम में बताया कि स्वामी जी के शिकागो सम्मेलन में हुए भाषण ने भारत को एक मजबूत सांस्कृतिक पहचान के साथ ही सम्मेलन में मौजुद लोगों को हीन भावना से ऊपर लाकर पूरे दुनिया मे विश्व बंधुत्व की भावना को जागृत किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भास्कर प्रियदर्शी ने कहा कि स्वामी जी के बौद्धिक पुनर्जागरण के कारण ही युवा मे नई जागृति हुए, फलस्वरूप बड़े संख्या में युवा भी आजादी के आन्दोलन में शामिल हुए।

Advertisement

संगोष्ठी मे मौजुद अथिति योगाचार्य डॉ आर बी ठाकुर, अधीक्षिका डेजी कुमारी, बाल सरंक्षण पदाधिकारी दिनेश कुमार, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राम बाबू सिंह व आराधना कुमारी, परिवीक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, बसंत ठाकुर एवं डॉ कुमारी भारती रंजन ने भी अपने विचार रखे।

संगोष्ठी में विद्वान शिक्षकगण एवम अवासित किशोर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Share

Check Also

रिमाइंडर के बाद भी अनुसंधानक को नहीं मिला जख्म प्रतिवेदन तो कोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन।

दरभंगा: एक तरफ जहां पुलिस को घटनाओं के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश लगातार एसएसपी जगु…