Home Featured बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर लूटे दस लाख।
January 19, 2024

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर लूटे दस लाख।

दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों ने एकबाई फिर बुलंद हौसले का परिचय दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली मारकर 10 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बैग में रखे कैश के साथ बदमाश एक बैग भी ले गए। इसमें क्रेडिट कार्ड और टेबलेट रखा हुआ था। घटना को अंजाम जिले के कुशेश्वरस्थान एसएच 56 पर दिया गया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमाकांत पाठक का कुशेश्वर स्थान थाना के औराही में बालाजी नाम से पेट्रोल पंप है। गुरुवार की रात उनका बड़ा बेटा रामासुत भारद्वाज पेट्रोल पंप बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने उन्हें घेर कर उनके पैर में गोली मारकर रूपए से भरा बैग लेकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement

घायल श्री भारद्वाज ने बताया कि हम अपने पंप पर से रात ने दस बजे घर जा रहे थे। रास्ते में पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पैर में गोली मार दी। उसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले।

Advertisement

मामले की पुष्टि करते हुए कुशेश्वर स्थान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हथियार बंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप संचालक को गोली मारकर रूपए से भरा बैग छीन लिया है। घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…