महारूद्र सहस्त्रचंडी यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा।
दरभंगा: जिले के तारडीह प्रखंड के कुर्सो गांव में शनिवार को समस्त ग्रामीणों की सहयोग से श्री महारूद्र सहस्त्रचंडी यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में मुख्य पांच यजमान के द्वारा सर्वप्रथम कलश भरा गया। वहीं, 501 कुंवारी कन्याएं और महिलाएं शामिल हुए।इस कलश यात्रा में क्षेत्र के पांच हजार से ऊपर श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम यज्ञ के संयोजक और मुख्य यजमान कृष्ण मोहन दास उर्फ बौवा भगवान, अमरकांत झा, जगदीश चौधरी, नवीन नारायण चौधरी, नागे चौधरी के द्वारा पांच मुख्य कलश में कमला नदी का पवित्र जल भरा गया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर लालापट्टी, ठेंगहा के रास्ते बाबा लक्ष्मीनाथ गोसाई मंदिर फटकीकुट्टी पहुंचे और जल भर कर पुनः कलश यात्रा कुर्सो गांव यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान भक्तिमय माहौल में जय श्रीराम, हर हर महादेव आदि के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

वहीं, यज्ञ के आचार्य विजय मिश्रा और भगवान मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कमला नदी से पवित्र जल भरा गया। वहीं, ठेंगहा पंचायत में ग्रामीणों के द्वारा कलशयात्री के ऊपर फुल बरसाकर और चंदन लगाकर अभिनंदन किया गया। जगह जगह लोगों के द्वारा कलशयात्री के लिए सड़क पर पानी डालकर स्वागत किया गया। कलशयात्रा स्थापना के बाद आज से यज्ञ शुरू होगी।

यज्ञ में प्रतिदिन रामलीला, रासलीला, झूला, मौत के कुंआ व भंडरा का आयोजन किया गया है। वहीं, अंतिम दिन प्राणप्रतिष्ठा पूर्णाहुति दी जाएगी व महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, नदियामी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया चौधरी, लालकांत झा, उपेंद्र झा, सियाराम ठाकुर, माधव झा आजाद, लाल कुमार सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
दुष्कर्म पीड़िता बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और केवटी में तीन सा…