Home Featured छात्राओं ने कला-कौशल का किया अद्भुत प्रदर्शन।
March 16, 2024

छात्राओं ने कला-कौशल का किया अद्भुत प्रदर्शन।

दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत मातृ कला कौशल प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को किया गया। इसमें डब्ल्यूआईटी व एमबीए विभाग सहित विभिन्न संस्थानों की छात्राओं ने कला-कौशल का प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, कला, वैज्ञानिक सहित हर क्षेत्र में सक्षम भूमिका में हैं। ऐसे आयोजनों से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। निदेशक प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने कहा कि अभाविप अनुशासित और गुरु-शिष्य परंपरा को अक्षुण्ण रखने वाला एकमात्र छात्र संगठन है जो रचनात्मक कार्य करता रहता हैं। कला-संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा ने नारी सशक्तीकरण पर जानकारी देते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में डब्ल्यूआईटी की छात्रा लक्ष्मी भारती, स्मृति कुमारी, दिव्या कुमारी, पायल कुमारी, अंजली कुमारी, कंचन गुप्ता ने सामूहिक रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शालू तथा अंजली को तृतीय स्थान मिला। सामूहिक नृत्य में डब्ल्यूआईटी की टीम प्रथम तथा एमबीए विभाग की टीम दूसरे स्थान पर रही।

Advertisement

एकल नृत्य में अर्चिता ने प्रथम, संतोषी ने द्वितीय एवं जूही कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गीत में कोमल पोद्दार, संतोषी पोद्दार, रोजी खान ने प्रथम तथा जयंती व महिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गीत में चांदनी झा प्रथम, साधना झा द्वितीय, कोमल पोद्दार एवं आस्था निगम को तृतीय स्थान, काव्य पाठ में आकांक्षा प्रथम, सानिया द्वितीय एवं निभा प्रिया तृतीय स्थान, सांस्कृतिक परिधान में शालू प्रथम, आस्था निगम द्वितीय, कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन श्वेता और संचिता ने किया। पुरस्कार वितरण का संचालन हरिओम झा ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार, डॉ रश्मि कुमारी, अभाविप के उत्सव परासर, पूजा कश्यप, रौशनी कुमारी, राहुल सिंह, वागीश झा, राघव आचार्य, विकाश झा, मृत्यंजय चौधरी, रीतिक कुमार, आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…