Home Featured जर्जर सड़क पर ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, बागमती में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो।
May 27, 2024

जर्जर सड़क पर ड्राइवर ने नियंत्रण खोया, बागमती में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के सत्ती स्थान के समीप सोमवार की दोपहर आठ-10 यात्रियों से भरी टेंपो पलटकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे बागमती नदी में चली गई। जहां टेंपो पलटी, वहां नदी में करीब छह फीट पानी है। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि अन्य सवार चोटिल हुए हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सभी कमतौल थाना क्षेत्र के करजा बरिऔल के रहने वाले हैं। आसपास के लोगों और पुलिस ने नदी से टेंपो को बाहर निकाला है। घायलों को डीएमसीएच भेजा गया है। बताते हैं कि करजा बरिऔल निवासी सुधीर दास की पत्नी रीता देवी अपने बेटे के मुंडन के लिए परिजनों के साथ नगर थाना क्षेत्र के सत्ती स्थान आ रही थीं।

Advertisement

मब्बी-सिमरा पथ में सत्ती स्थान से करीब 50 मीटर पहले जर्जर सड़क पर तेज रफ्तार टेंपो से चालक ने नियंत्रण खो दिया। टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन लोगों में कोहराम मच गया।

Advertisement

सत्ती स्थान पर पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने घायल और चोटिल लोगों की मदद की। मौके से टेंपो चालक फरार हो गया है। पानी में कुछ लोगों के डूबे होने की आशंका पर पुलिस एनडीआरएफ की टीम को बुलवा रही है। मौके पर सदर एसडीओ विकास कुमार पहुंचे हैं।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…