Home Featured दरभंगा में पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती, दिनदहाड़े घर मे घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला।
June 2, 2024

दरभंगा में पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती, दिनदहाड़े घर मे घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा शहर में रविवार को एक ऐसे आपराधिक घटना की बात सामने आयी है, जिसने कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन के इकबाल पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवती पर ब्लेड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। हालांकि आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुंदरपुर अलीनगर मुहल्ले के रहने वाले रामदेव साहनी की पुत्री मोनी कुमारी अपने दो बहनों के साथ घर मे बैठी थी। उनके माता पिता मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी बीच छठी पोखर का रहने वाला गोलू कुमार दिन के करीब तीन बजे नशे में धुत होकर मोनी के घर मे घुसकर उसके तथा उसकी बहनों के साथ गली गलौज एवं मारपीट करने लगा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद वह वहां से चला गया।

पुनः कुछ देर बाद गोलू वापस आया और घर मे घुसकर मोनी कुमार के शरीर पर कई जगह ब्लेड से वार कर दिया। मोनी लहूलुहान हो गयी।

Advertisement

मोनी के चिल्लाने पर गोलू स्थनीय लोग जुट गए। गोलू ने भीड़ देखकर भागने का प्रयास किया। पर लोगों ने उसे खदेड़ कर दबोच लिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची, जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद मोनी तथा उनके माता पिता विश्वविद्यालय थाना पहुंचे जहां उन्होंने घटना में संबंध में प्राथमिकी केलिए आवेदन दिया।

Advertisement

मोनी के परिजनों ने मोनी के चचेरे भाई अजय साहनी के इशारे पर गोलू द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि अजय साहनी के साथ उनलोगों का पूर्व में विवाद हो चुका है। गोलू उसी का मित्र है और उसी कहने पर घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि घटना के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा अलग अलग तरह की बातें कही जा रही है। फिलहाल इसपर पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…