Home Featured दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
3 weeks ago

दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साल पहले हुए ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दअरसल, गत 22 जून 2023 को जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में हरहच्चा गांव के सामने नगर निगम कर्मी अनिल सिंह समेत 3 लोगों की हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना मिल रही है कि इस कांड का यह मुख्य शूटर है। पुलिस मुख्यालय ने इस पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी की पुष्टि दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और जला रेड्डी ने की है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा पुलिस ने ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ शूटर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसकी गिरफ्तारी बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुई ट्रिपल हत्याकांड में हुई है। ट्रिपल हत्याकांड के मामले में बहेड़ी थाना में कांड संख्या 219/23दर्ज है।

Advertisement

यह कांड गाड़ी के चालक कुंदन सिंह के फर्द बयान पर दर्ज किया गया था। इसमें अनिल सिंह, मुन्ना सिंह और मनीष सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी। कई बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने एक-एक कर कई अपराधियों को पकड़ा है।

Advertisement

पुलिस के अनुसंधान में चालक कुंदन सिंह पर शक होने के कारण गिरफ्तार किया गया। यही नहीं लाइनर की भूमिका निभाने वाले समेत अन्य की गिरफ्तारी पूर्व में पुलिस कर चुकी है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी बची थी। इसी में से एक आरोपी मनीष सिंह उर्फ शूटर की गिरफ्तारी दिल्ली से हो गई है।

Share

Check Also

निर्धारित अवधि में दायर वादों का सार्थक निराकरण करें सभी लोक प्राधिकार: डीएम।

दरभंगा: दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने सभी लोक प्राधिकार को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्हो…