Home Featured महिला विचार मंच ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को किया सम्मानित।
August 1, 2024

महिला विचार मंच ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को किया सम्मानित।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: हाल ही में बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे एवं उसमें जबरन धकेली गयी महिलाओं को मुक्त कराकर सुरक्षित घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को महिला विचार मंच द्वारा सम्मानित किया गया है। गुरुवार को मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा टीम के सदस्यों के साथ लहेरियासराय थाना पहुंची। उन्होंने मिथिला की परंपरा के अनुसार मिथिला पेंटिंग से बने पाग और चादर पहना कर थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहा कि महिला एवं बच्चों के मामले को थानाध्यक्ष द्वारा संवेदनशीलता के साथ लिया जाता है। पीड़ितों की मदद में इनकी भूमिका सराहनीय है। हाल ही में दलालों के चंगुल में फंस कर गलत कार्य केलिए मजबूर किये गए महिलाओं को मुक्त करवाने में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। साथ ही नशा के विरुद्ध इनके द्वारा चलाया गया अभियान ऑपरेशन टेबलेट भी काफी सराहनीय है।

Advertisement

अपने सम्मान केलिए महिला विचार मंच को धन्यवाद देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मंच के सदस्यों से सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

मौके पर महिला विचार मंच की ओर अर्चना झा, काजल चौधरी, सुषमा सिंह एवं रंजू कुमारी आदि भी मौजूद थी।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …