Home Featured नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ।
August 8, 2024

नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ।

दरभंगा: कोसी नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में एक मगरमच्छ फंसने से इलाके में हड़कम्प मच गया। घटना गुरुवार को दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है, जहां कोसी नदी में मछुआरों के जाल से एक मगरमच्छ बरामद हुआ। इस मगरमच्छ को मछुआरों ने मोटी मोटी रस्सी में बांध कर कोसी बांध पर रखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

Advertisement

बताया जाता है कि नरकटिया गांव के पास नदी में महाजाल लगाकर मछुआरे प्रतिदिन मछली पकड़ते हैं। बुधवार को संध्या को वे लोग जाल से मछली निकालकर कर और पुनः नदी में जाल लगाकर अपने घर चला गया। सुबह जब फिर से जाल को खोलने के लिए नाव के सहारे से जाल को खींचने लगा तो मगरमच्छ देख सभी दंग रह गए। जैसे तैसे जाल में ही उसे लपेट कर पानी से खींच कर बाहर किया और मोटे रस्सी में बांध कर वन विभाग को सूचना दिया।

इधर, नदी में मगरमच्छ मिलने के बाद इलाके के पशुपालकों व किसानों के बीच आतंक फैल गया।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…