Home Featured आपदा प्रबंधन में नीतीश जैसा कार्य पूरे देश में अबतक कहीं नही हुआ:मंत्री।
July 20, 2019

आपदा प्रबंधन में नीतीश जैसा कार्य पूरे देश में अबतक कहीं नही हुआ:मंत्री।

देखिए विडियो भी

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए विडियो भी [/highlight]👆

दरभंगा: बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि आपदा प्रबंधन का काम जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है वैसा पूरे देश में कहीं नहीं हुआ। बाढ़ आये एक हफ्ता भी नहीं हुआ कि सिर्फ दरभंगा जिले में 68 हजार लोगों के खाते में छह-छह हजार रुपये सहायता राशि ट्रांसफर कर दी गयी। अन्य 20 हजार लोगों को भी दो-तीन दिनों में राशि दे दी जाएगी।
वे शनिवार को स्थानीय जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें शहरी क्षेत्र के प्रोटेक्शन वाल के निरीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही जिले में जहां भी कटाव हुआ है, उसे होल्ड कर लेने का काम चल रहा है ताकि और अधिक कटाव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि दरभंगा के कुम्हरौल और बनसारा के साथ ही तारडीह में दो जगहों पर काम जारी है।
मंत्री ने कहा कि आपदा की इस समस्या का समाधान बिहार में होता तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक कर चुके होते। यह समस्या नेपाल की है। नेपाल से वार्ता केंद्र सरकार कर सकती है। नेपाल में औसत से छह गुना अधिक बारिश होने के कारण आपदा आयी। उन्होंने राहत वितरण के मुद्दे पर कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सरकारी खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। इसलिए उन्होंने स्वयं घटना के 24 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को दरभंगा जिले में कम्युनिटी किचेन के माध्यम से 65 हजार लोगों ने खाना खाया। उन्होंने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे के लिए 31 जुलाई से पहले 131 करोड़ की राशि विमुक्त कर दी जाएगी। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर में घोषणा कर चुके हैं कि बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में ही बनेगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…