Home Featured प्रखण्ड वरीय प्रभारी पदाधिकारी के आदेश में संशोधन।
September 5, 2019

प्रखण्ड वरीय प्रभारी पदाधिकारी के आदेश में संशोधन।

दरभंगा : जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा जिला में बाढ़ राहत का कार्य सामान्य हो जाने पर प्रखण्डों के लिए वरीय प्रभारी पदाधिकारी के पूर्व निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन किया है।

अजय कुमार, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 8544426113 सदर प्रखण्ड, दरभंगा के वरीय प्रभारी नामित किये गये हैं। वहीं वसीम अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 9546412111 को सिंहवाड़ा प्रखण्ड, राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 9473191319 को हनुमाननगर प्रखण्ड, पुष्पेश कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 8544412322 को केवटी प्रखण्ड, पुष्कर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 8544429952 को बहादुरपुर प्रखण्ड, कामेश्वर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 9471279389 को हायाघाट प्रखण्ड, शकील अख्तर अंसारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 8809793141 को जाले प्रखण्ड, रवि शंकर तिवारी, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 9102877678 को मनीगाछी प्रखण्ड, रमेश कुमार सुमन, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 8987279433 को बहेड़ी प्रखण्ड, संजय कुमार देव ‘‘कन्हैया’’, डी.पी.ओ. सर्व शिक्षा अभियान, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 9431451095 को तारडीह प्रखण्ड, प्रदीप कुमार झा, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर, मोबाईल नम्बर – 9473191320 को अलीनगर प्रखण्ड एवं बेनीपुर प्रखण्ड, बज्र किशोर लाल, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, मोबाईल नम्बर – 9473191321 को कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड, उमाकान्त पाण्डेय, वरीय उप समाहर्त्ता, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 8676069935 को बिरौल प्रखण्ड, रामदुलार राम, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल, मोबाईल नम्बर – 8544412321 को घनश्यामपुर प्रखण्ड, नदीमूल गफ्फार सिद्दिकी, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिरौल मोबाईल नम्बर – 9431633197 को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड, समीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, दरभंगा, मोबाईल नम्बर – 9431818745 को गौड़ाबौराम प्रखण्ड, रामाश्रय प्रसाद, डी.पी.ओ. माध्यमिक शिक्षा (आर.एम.एस.ए.) मोबाईल नम्बर – 9431801535 को किरतपुर प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किये गये हैं।
उपरोक्त नामित सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि वे प्रत्येक बुधवार को अपने आवंटित प्रखण्ड मुख्यालय में जाकर सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगे एवं प्रखड/अंचल से संबंधित विकास/कल्याण के सभी कार्यो यथा – सरकार के सात निश्चय, प्रधानमंत्री आवास योजना, ओ.डी.एफ., जल-जीवन हरियाली, राजस्व/भूमि संबंधी विवाद, मनरेगा, लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आई.सी.डी.एस., आपूर्त्ति आदि से संबंधित सभी कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे एवं संध्या में जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन समर्पित करेगे।
वरीय प्रभारी पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित प्रखण्ड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी/पी.ओ./प्रखण्ड समन्वयक/पी.आर.एस. एवं अन्य संबंधित प्रखण्ड/पंचायत स्तरीय कर्मी/सभी जिला पार्षद सदस्य/सभी मुखिया/सभी पंचायत समिति सदस्य को अनिवार्य रूप से भाग लेनी है। बैठक से अनुपस्थित पाए जाने पर तद्नुसार कार्रवाई की जायेगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…