Home Featured जल जीवन हरियाली योजना के तहत 20 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार।
September 5, 2019

जल जीवन हरियाली योजना के तहत 20 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार।

दरभंगा : लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत दरभंगा जिला के 20 तालाब जिसका रकवा 01 हेक्टेयर से ज्यादा है का जीर्णोद्वार कार्य शीघ्रताशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि जिला में अवस्थित प्राकृतिक जल श्रोतों के संबर्द्धन एवं विकसित करने का कार्य प्राथमिकता के तौर पर करने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से एक हेक्टेयर से अधिक रकवा वाले तालाबों को चिन्ह्ति कर उसकी सूची अंचलाधिकारियों से प्राप्त की गई है।
अपर समाहर्त्ता, दरभंगा विभूति रंजन चौधरी द्वारा बताया गया कि तत्काल हरेक प्रखण्ड से एक-एक तालाब की सूची संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गई है, जिसकी सूचना प्रधान सचिव, लघु जल संसाधन विभाग को प्रेषित कर दी गई है।जिले के सदर प्रखंड के दुलारपुर रूचौल पोखर रूचौल/430 450 489 1.97 एकड़ बहादुरपुर प्रखंड के जलवार बड़की पोखर बलिया 93 4 4.38 एकड़
हायाघाट प्रखंड केवपतोर महादेव पोखर,  पतोर 951 2263 3.00 एकड़। हनुमाननगर प्रखंड के रामपुरडीह महथा पोखर,रामपुर डीह रामपुरडीह 30 5382 8.00 एकड़। जाले प्रखंड के मस्सा रजोखर पोखर मस्सा 30 1869 18.19 एकड़। सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर कचनारी पोखर सनहपुर/52 125 151 पु. 7.80 एकड़। केवटी प्रखंड के रजोखर पोखर केवटी/392 1218 4323 10.39 एकड़। बहेड़ी प्रखंड के ठाठोपुर पूर्नी पोखर ठाठोपुर 1048 2800 6.15 एकड़।मनीगाछी प्रखंड के उजान दुर्गास्थान पोखर उजान/196 417 2421 5.63 एकड़। तारडीह प्रखंड के कठरा महादेव पोखर कठरा 1610 4083 12.48 एकड़। बेनीपुर प्रखंड के तरौनी भटोखर पोखर विश्वनाथपुर 1418 नया 4279 5.75 एकड़। अलीनगर प्रखंड के लहटा सुहथ तुमौल पुरनी पोखर तुमौल/224 684 नया 420 पु. 1.70 एकड़।बिरौल प्रखंड के रामनगर नवकी पोखर रामनगर 1110 2389 9.90 एकड़।गौड़ाबौराम प्रखंड के बघरासी जीवछ पोखर कोठराम 793 पु 598 पु 5.10 एकड़। घनश्यामपुर प्रखंड के तुमौल महथा पोखर तुमौल 712 2050 19.00 एकड़। किरतपुर प्रखंड के कुबौल ढ़ांगा ढ़ांगा पोखर ढांगा/409 443 638 1.45 हेक्टर। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के औराही औराही पोखर औराही 380 8033.07 हेक्टर। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कु0स्थान दक्षिणी धरमपुर पोखर धरमपुर 152 339 3.42 एकड़।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि लघु जल संसाधन विभाग द्वारा डेढ़ से दो महीने के अन्दर उपरोक्त चयनित तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का क्रियान्वयन शुरू हो जायेगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…