Home Featured जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयरियो का किया समीक्षा
June 6, 2019

जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयरियो का किया समीक्षा

दरभंगा कार्यालय: जिलाधिकारी, दरभंगा ने गुरुवार को गौड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय में तीन प्रखंडों में बाढ सुखाड़, जल संकट एवं सात निश्चय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया। जिसमें गौड़ाबौराम, किरतपुर, घनश्यामपुर प्रखंड शामिल हैं।
जिलाधिकारी द्वारा इन प्रखंडों में बाढ़ पूर्व तैयारी समीक्षा के क्रम में कमला बलान नदी के बायां तटबंध एवं दायां तटबंध तथा कोसी नदी का पश्चिमी तटबंध के सुदृढ़ीकरण कार्य का बिंदुबार समीक्षा किया गया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को उनके क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले तटबंधों पर पूरी चैकसी रखने एवं कमजोर बिंदुओं को चिन्ह्ति कर उसे पूर्व में ही दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने 15 जून तक सभी तटबंधों की मरम्मति करा लेने को एवं बाढ़ निरोधक सामग्रियाँ का भंडारण कर लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सेंड बैग, एम.सी बैग आदि की पर्याप्त मात्रा में भंडारण कर ली जाये।
जिलाधिकारी द्वारा तदन्तर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर तटबंधों पर कहां-कहां पानी का ज्यादा दबाव आता है या रहता है इस संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को उपलब्ध सरकारी नावों की मरम्मति कर अपने कब्जे में ले लेने का निर्देश दिया। साथ ही निजी नावों की भी उपलब्धता सुनिश्चित कर लेने को कहा है।
समीक्षा में पाया गया कि अंचल अधिकारियों द्वारा खराब नावों की मरम्मत की कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बाढ़ के समय प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं ऊंचे स्थल पर अवस्थित शरण स्थली में उनको ठहराने हेतु आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जारी एस.ओ.पी के तहत जरूरी सुविधाएं विकसित कर लेने का निर्देश दिया गया। सभी शरण स्थलों में पीने की पानी की सुविधा, शौचालय की सुविधा, दवा, चिकित्सा की सुविधा, भोजन आदि की सुविधा पूर्व में ही सुनिश्चित कर लेने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने सभी शरण स्थलियों के लिए प्रभारी पदाधिकारी एवं कर्मी की नियुक्ति कर लेने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने पशु चारा, मानव दवा, पशु दवा, मानव बल आदि संसाधनों को सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम, उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामति, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल, डीसीएलआर, बिरौल, जिला कृषि पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर 1 एवं 2 के अभियंता, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…