Home Featured आपदा के समय समाज के हर व्यक्ति सामर्थ्य अनुसार करें पीड़ितों की मदद: लक्ष्मी पासवान।
August 1, 2019

आपदा के समय समाज के हर व्यक्ति सामर्थ्य अनुसार करें पीड़ितों की मदद: लक्ष्मी पासवान।

देखिए विडियो भी

देखिए विडियो भी 👆

दरभंगा: पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है और आपदा के समय हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार पीड़ितों की मदद में आगे आना चाहिए।
कुछ ऐसी ही सोच का प्रदर्शन बाढ़ जैसी आपदा के दौरान समाजसेवियों के बीच दरभंगा में देखने को मिल रही है। गुरुवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव लक्ष्मी पासवान ने भी इस आपदा की घड़ी में अपने निजी कोष से हनुमाननगर के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण किया। श्री पासवान ऐसे ऐसे टोलों में खासकर पहुँचे जहां उनके पहुँचने पर लोग भी कहते दिखे कि पहलीबार कोई राहत लेकर आये हैं। उन्होंने प्रखण्ड क्षेत्र डीलाही, मखनाही, पोअरिया चौक, बहपत्ती, लदरिया आदि में सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण किया।
राहत वितरण के सम्बंध में बताते हुए श्री पासवान ने कहा कि वे लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच सरकारी सहायता दिलाने केलिए तत्पर थे। पर कुछ जगहों पर राहत नही पहुँचने की जानकारी मिली तो उन्होंने उन पीड़ितों तक खुद राहत पहुंचाने का निश्चय किया। इसी के तहत उन्होंने आज वितरण किया है और आगे भी हर प्रकार से तत्पर रहेंगे। साथ ही साथ समाज के सामर्थ्यवान लोगों से अपील भी करेंगे कि हर कोई अपने सामर्थ्य अनुसार आपदा की घड़ी में पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाएं।
पीड़ित मानवता की सेवा भावना हमेशा से दिल मे रखने के साथ साथ श्री पासवान ने बताया कि उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की मदद में तत्पर रहने का निर्देश दिया है। उन्हें अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी प्रेरणा मिलती है क्योंकि उनके नेता भी जनहित केलिए सदैव सबकुछ त्याग करने को तैयार रहते हैं, और उन्होंने जनहित केलिए सत्ता का भी मोह छोड़ कर उदाहरण प्रस्तृत कर चुके हैं।
श्री पासवान ने हर साल आने वाली बाढ़ को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार हर साल आने वाली बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर इसके स्थायी निदान केलिए जल्द से जल्द रोडमैप बना कर कार्य करे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…