Home Featured जाप कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
September 1, 2019

जाप कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) दरभंगा के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन का नेतृत्व युवा परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव ने किया। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए छात्र परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि जन अधिकार छात्र परिषद के द्वारा दरोगा बहाली में महिलाओं के लिए पूर्व निर्धारित ऊंचाई का मापदंड 152 सेंटीमीटर से बढ़ाकर 160 सेंटीमीटर कर देने के खिलाफ पटना में छात्र जन अधिकार छात्र परिषद के छात्र नेताओं द्वारा सचिवालय के समक्ष लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन और मांग पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तानाशाही रवैया को अपनाते हुए अपने इशारों पर पुलिस प्रशासन से छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद सहित अन्य 4 छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। यह बिल्कुल ही अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। इसी के खिलाफ आज दरभंगा में बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन एक सांकेतिक कार्यक्रम है। अगर अभिलंब छात्र नेताओं की रिहाई नहीं की जाती है तो पूरे बिहार में यह सत्ता के नशे में मदहोश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अलोकतांत्रिक रवैया का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वही युवा परिषद के उपाध्यक्ष इस्माइल अख्तर ने कहा कि बिहार के छात्र युवाओं के हक-हुकुक की लड़ाई लड़ने की सजा इस तानाशाही सरकार ने जन अधिकार पार्टी और छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के रूप में दी है। पर अब वह दिन दूर नहीं जब इस सरकार के इस तानाशाही रवैए के खिलाफ पार्टी के हर एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इस पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के पुतुल बिहारी, महेश पासवान, सुनील पप्पू, रोशन झा, कुणाल वर्मा, जीवाची यादव, विजय कुमार, सोनू कुमार यादव, प्रेमचंद्र प्रियदर्शी, राजा कुमार, गिरीश कुमार, सत्यपाल चंद्रा, अविनाश सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…